Raipur Crime News: युवक को बाइक से कुचलने की कोशिश, फिर गाड़ी पर चढ़कर बेरहमी से पीटते रहे आरोपी, देखें वीडियो
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Crime News: राजधानी रायपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बीच सड़क एक युवक को बाइक से कुचलने की कोशिश का आरोप लगा है। पूरी घटना सीसीटीवी (Raipur Crime News) कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र के होता चौक का बताया जा रहा है।
Read More: Jagannath Rath Yatra 2026: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर पुरी में बढ़ी रौनक, जोरों-शोरों से हो रहा रथ निर्माण का कार्य
बता दें कि, इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक सड़क पर जा रहा था, तभी आरोपी बाइक सवार उसकी ओर तेजी से बढ़ता है और उसे टक्कर मार देता है। आरोप है कि युवक को जानबूझकर कुचलने का प्रयास किया गया। इतना ही नहीं, घटना के दौरान आरोपी मारपीट करते हुए भी नजर आ रहा है। अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Read More: CG Police Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जिले के 108 पुलिसकर्मियों का तबादला, जानें किसे कहां मिली पोस्टिंग
Raipur Crime News: पीड़ित युवक ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। लेकिन पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करने के बजाय केवल सामान्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। घटना के बाद से इलाके के लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है। फिलहाल रायपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।




