Mosque Attack: यहां मस्जिद पर हमला, अंधाधुंध फायरिंग में हमलावर समेत 5 की मौत, मची अफरा-तफरी
अमेरिका। Mosque Attack: अमेरिका के सैन डिएगो में स्थित एक मस्जिद पर हुए हमले से हड़कंप मच गया। शहर की सबसे बड़ी मस्जिद माने जाने वाले इस्लामिक सेंटर में दो टीनएजर्स ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
जानकारी के मुताबिक, हमला उस वक्त हुआ जब मस्जिद परिसर में लोग मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोलीबारी होते ही अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है, हालांकि आधिकारिक संख्या अभी सामने नहीं आई है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, SWAT टीम और Federal Bureau of Investigation की टीम मौके पर पहुंची। पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई।
FBI सैन डिएगो के स्पेशल एजेंट इन चार्ज मार्क रेमिली के मुताबिक, हमले के बाद दोनों संदिग्ध टीनएजर्स मस्जिद के पास खड़ी एक गाड़ी के अंदर मृत पाए गए। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि दोनों ने फायरिंग के बाद खुद को गोली मार ली, हालांकि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।
Mosque Attack: फिलहाल अधिकारियों ने हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं की है। घटना के बाद अमेरिका में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।




