UP Election: कांग्रेस ने उन्नाव रेप पीड़िता की मां को बनाया उम्मीदवार, 50 प्रतिशत महिला और 40 प्रतिशत युवाओं को मिला मौका

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections) के लिए कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने पहली लिस्ट जारी कर दी है. प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में 125 उम्मीदवार हैं, जिसमें 50 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं और 40 प्रतिशत युवाओं को चुनाव लड़ने का मौका मिला है. वहिं कांग्रेस ने उन्नाव रेप पीड़िता की मां को भी उम्मीदवार बनाया है. प्रियंका गांधी ने बताया कि कांग्रेस के उम्मीदवारों में महिलाओं के साथ-साथ कुछ पत्रकार, एक अभिनेत्री और समाज सेवी भी शामिल हैं. READ MORE: बड़ी खबर : यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने किया टिकट का ऐलान, पहली सूची 125 उम्मीदवारों के नाम जारी, महिलाओं को मिली प्राथमिकता
इसके साथ ही बात करें बड़े नामों की तो सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद तो टिकट मिला है. उन्नाव से कांग्रेस ने आशा सिंह को उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा NRC-CAA के खिलाफ आंदोलन करने वालीं सदफ जाफर को उम्मीदवार बनाया गया है. इसके अलावा पूनम पांडे को टिकट मिला है, वह आशा वर्कर हैं.
बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में कुल 403 सीटें हैं, जहां सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं. इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा. वहीं चुनाव के परिणाम 10 मार्च को बाकी पांच राज्यों के साथ आएँगे। जिसमें उत्तर प्रदेश के साथ राज्य, पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा शामिल है.




