[t4b-ticker]
Advertisement
bastarछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Amit Shah Press Conference: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्रेस वार्ता शुरू, मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक के बाद कर रहे संबोधित

जगदलपुर। Amit Shah Press Conference: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस समय छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। जहां वे आज जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे।  इस बैठक में अलग-अलग क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं अब बैठक खत्म होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रेस वार्ता कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि, मैं 31 मार्च 2026 के बाद पहली बार बस्तर आया हूं। यहां मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक थी और कल से मैं यहां पर हूं। हर जगह बस्तर की जनता में उत्साह, विश्वास और भविष्य के प्रति आश्वस्ता का वातावर्ण नजर आता है। भय का माहौल बंदूकों के सायं में जीवन जीने का औथार आज समाप्त होकर एक मुक्त सांस पूरा प्रदेश ले रहा है। हम सबके लिए ये बड़ा आनंद का विषय है की बस्तर नक्सल मुक्त हो गया है।

गृह मंत्री शाह ने बताया कि, इसमें कुछ तिथियों का काफी महत्व है, जिसमें पहली तिथि 13 दिसंबर 2023 जब छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार सीएम विष्णु देव साय के नेतृत्व में बनी, क्योंकि केंद्र में तो मोदी जी की सरकार पहले भी थी, लेकिन यहां छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी। मैं कहना चाहता हूं कि, ढेर सारी नॉन बीजेपी सरकारों ने नक्सलमुक्त अभियान में हमारा समर्थन किया है लेकिन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने नक्सल उन्मूलन अभियान में हमारा सहयोग नहीं किया। 13 दिसंबर 2023 में यहां भाजपा सरकार बनने के बाद हमने बस्तर में बचे हुए नक्समलवाद को खत्म करने की कवायद की।

Amit Shah Press Conference: दूसरी तिथि  24 अगस्त 2024 जब सभी राज्यों की डीजी की बैठक के बाद ये घोषणा की गई की 31 मार्च 2026 को देश को है नक्सलवाद के आतंक से मुक्त करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, तीसरी तिथि सभी जानते हैं 31 मार्च 2026 सुरक्षाबलों के पराक्रम साहस और उनके बलिदान के कारण तय तिथि से पहले देश से नक्सलवाद का उन्मूलन हो चुका है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close