Assembly BigBreking:गर्भ गृह में कांग्रेस विधायकों के धरना और नारेबाज़ी से दुःखी अध्यक्ष ने कांग्रेस विधायकों को दिन भर के लिए निलंबित किया

रायपुर/प्रविंस मनहर – मानसून सत्र के चौथे दिन डीएपी खाद्य का मुद्दा सदन में गरमाया रहा कोंग्रेसियो ने डीएपी के कमी को लेकर सदन में जानकर हंगामा करते हुए नजर नजर आये विधानसभा अध्यक्ष के बार बार निर्देश देने के बावजूद विधानसभा के गर्भ गृह में कांग्रेसी विधायकों के धरना और नारेबाज़ी से नाराज विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस के सभी विधायकों पूरे दिन के लिए सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया ।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रश्नकाल के दौरान प्रश्न क्रमांक दो पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायकों का व्यवहार छत्तीसगढ़ विधानसभा के उच्च मानदंड और परम्पराओं के विरुद्ध था । विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन के गर्भ गृह में घुसने के कारण निलंबित होने के बावजूद बार-बार मेरे निर्देश और आग्रह के बावजूद कांग्रेस विधायक सदन में असंसदीय व्यवहार करते रहे इसलिए मैं दुःखी मन से कांग्रेस विधायकों को आज की कार्यवाही से निलंबित करता हूँ।राज्य के संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि राज्य के नेता प्रतिपक्ष विद्वान और शालीन है। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री ने सदन में असंसदीय व्यवहार के लिए कांग्रेस विधायकों को भड़काया यह अनुचित है ।




