[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मौसमरायपुर

CG Weather Update: भीषण गर्मी के बाद तापमान में आई गिरावट, कई जिलों में गरज चमक के साथ जताई गई बारिश की संभावना

रायपुर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Read More: Koriya News: चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

वहीं दुर्ग में 40.4 डिग्री, बिलासपुर में 39 डिग्री और रायपुर में 38.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा पेंड्रा में 36.2 डिग्री, अंबिकापुर में 36.1 डिग्री और जगदलपुर में 35.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में मौसम का मिजाज आने वाले दिनों में बदला हुआ रह सकता है।

Read More: PM Awas Yojana: कच्चे घर की चिंता से मिली मुक्ति…पीएम आवास के हितग्राही का सीएम साय ने कराया गृह प्रवेश 

CG Weather Update: इसके साथ ही अगले 5 दिनों तक कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही कुछ इलाकों में तेज हवाएं और बादल छाने की स्थिति भी बन सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्री-मानसून गतिविधियों के सक्रिय होने से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close