राजधानी में 100 दिनों में पैसा डबल करने का लालच देकर 5 करोड़ की ठगी, कंपनी के संचालक के खिलाफ FIR दर्ज
रायपुर। Raipur Fraud: आए दिन ठगी के कई मामले सामने आते रहते हैं जिसमें शातिर ठग सीधे-साधे लोगों को किसी न किसी तरह से अपने जाल में फंसाकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी रायपुर से सामने आया है जहां पैसा डबल करने का झांसा देकर 5 करोड़ की ठगी कई गई है।
दरअसल, प्रार्थी अनवर मोहम्मद को यूट्यूब पर एक स्क्वायर कंसलटेंसी कंपनी के बारे में जानकारी मिली थी। कंपनी ने ट्रेडिंग के माध्यम से 100 दिन में रकम दुगना करने का दावा किया गया था। कंपनी के संचालक रायपुर भी आए थे। जिसके बाद प्रार्थी खुद के अलावा अपने अन्य मित्रों के साथ 5 करोड़ रुपये कंपनी के संचालक अनिरुद्ध दलवी को ऑनलाइन और नगद दिए थे।
Raipur Fraud: वहीं जब निर्धारित समय तक पैसा वापस नहीं किया गया तो पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उसने टिकरापारा थाना में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही फरार संचालक अनिरुद्ध दलवी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।




