Breaking news
Advertisement
bastarछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

लाल आतंक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में मारा गया खूंखार नक्सली हिड़मा

सुकमा। Hidma Killed in Encounter: छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ में खूंखार नक्सली माड़वी हिड़मा को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है। हिड़मा के साथ उसकी पत्नी राजे भी मारी गई है। मुठभेड़ में कुल 6 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं।

बता दें कि, ये मुठभेड़ ड़ सुकमा से सटे अल्लुरी सीताराम जिले के पास आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर हुई। जहां सुरक्षाबलों को नक्सलियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया और इस मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली हिड़मा को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया।

Hidma Killed in Encounter: बताया गया कि, हिड़मा पर करीब एक करोड़ का इनाम घोषित था, जो कि तालमेटला, झीरम समेत कई बड़े हमलों का मास्टरमाइंड था। हिड़मा आम नागरिकों समेत सुरक्षाबलों पर हुए 26 नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड रहा है, जिसमें कई लोगों की जान भी गई है।  नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच फायरिंग अभी भी जारी है। वहीं आंध्र प्रदेश के ग्रेहाउंड जवानों का सर्चिंग ऑपरेशन लगातार जारी है।

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close