[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरबिज़नेसब्रेकिंग न्यूज़

Jio Recharge Plan: जियो यूजर्स के लिए धमाकेदार ऑफर, अब बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट दूर, सालभर मिलेगी कॉलिंग और भी बहुत कुछ

नई दिल्ली। Jio Recharge Plan: जियो समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए कई तरह के रिचार्ज प्लान लेकर आता है। वहीं एक बार फिर जियो यूजर्स के लिए एक बहुत ही खास प्लान लेकर आया है। जिससे की अब बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट से छूटकारा मिल सकता है।  Jio का एक लॉन्ग-टर्म प्लान आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है। कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक ऐसा प्लान ऑफर कर रही है, जो लंबी वैधता के साथ आता है और खासतौर पर कॉलिंग यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

Read More: FIR Against NSUI: NEET-CBSE परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर आंदोलन कर रहे NSUI कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज, भीड़ को नियंत्रित करने पुलिस ने किया लाठीचार्ज 

बता दें कि, Jio के पोर्टफोलियो में शामिल 1748 रुपये का प्लान करीब 11 महीने यानी 336 दिनों की वैधता प्रदान करता है। यह कंपनी के सबसे किफायती लंबी अवधि वाले प्लानों में से एक माना जाता है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही राष्ट्रीय रोमिंग के दौरान भी बिना अतिरिक्त शुल्क के कॉलिंग का लाभ लिया जा सकता है।

Read More: Durg News: पलभर में खाक हुई किसानों की मेहनत, 100 क्विंटल से अधिक धान जलकर हुए राख, मचा हड़कंप 

Jio Recharge Plan: मैसेजिंग के लिए कंपनी इस प्लान में कुल 3600 SMS उपलब्ध कराती है, जिससे यूजर्स जरूरत पड़ने पर आसानी से संवाद कर सकते हैं। हालांकि, इस प्लान में इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है। यदि ग्राहक मोबाइल डेटा का उपयोग करना चाहते हैं, तो उन्हें अलग से डेटा वाउचर या अन्य डेटा प्लान रिचार्ज कराना होगा। यह प्लान विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, सेकेंडरी नंबर इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों या उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें मुख्य रूप से कॉलिंग और SMS की जरूरत होती है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close