
दुनिया में आपने कई सारे अजीबोगरीब जानवर देखें होंगे। जिन्हें देख कर हैरान भी हुए होंगे। लेकिन इस बार एक कछुआ आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. जिसे देख कर हर कोई हैरान है. आप सभी ने आज तक कई सारे कछुए देखें होंगे लेकिन सिर्फ एक सिर वाले कछुए को! लेकिन आज हम आपको दो सिर वाला कछुआ दिखाने जा रहे हैं। जी हां इन दिनों सोशल मीडिया में दो सिर वाले कछुए का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक छोटे से कछुए के दो सिर दिखाई दे रहे हैं। कुदरत के इस करिश्में को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।
विज्ञान इस तरह दो सिर वाले पैदा होने वाले इस कछुए की दुर्लभ स्थिति को बाइसेफली कह रहा है। इस वायरल वीडियो में दिख रहा है की छोटा सा कछुआ दो जुड़े हुए जुड़वा कछुओं की तरह लग रहा है, जिसका सिर अलग-अलग हैं और छह पैर भी हैं लेकिन ऊपर का हिस्सा एक ही है।
कछुए के इस वीडियो को देखकर लोग कई सारे कमेंट्स कर रहे हैं. हैरान कर देने वाले कमेंट्स किए हैं और इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं।




