[t4b-ticker]
Advertisement
उत्तराखंडक्राइमदेशबड़ी खबर

दर्दनाक हादसा: शादी से लौट रही गाड़ी गिरी खाई में, 14 की मौत 2 घायल…

उत्तराखंड| उत्तराखंड के चंपावत से एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आया है. जहां गाड़ी में सवार 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. आपको बता दें, चंपावत जिले के डांडा क्षेत्र में सोमवार रात बारात से लौट रही वाहन खाई में जा गिरी। जिसमें 14 बरातियों की मौत हो गई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को निकालने के रेस्क्यू अभियान चलाया। शाम 4:20 बजे तक सभी शवों को खाई से निकाल लिया गया। गंभीर घायल दो लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। यह भी पढ़े: किली पॉल को भारतीय उच्चायोग ने किया सम्मानित, लिप-सिंकिंग से बनाइ जनता के दिल में जगह …

टनकपुर-चम्पावत हाईवे से जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर वाहन दुर्घटना में 16 में से 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल चालक और एक अन्य व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। वाहन में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बीती रात 3 बजकर 20 मिनट के लगभग वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। यह भी पढ़े: एकता कपूर हुई किडनैप, बंदूक की नोक पर नकाबपोश बदमाश कार में उठा ले गए! देखिये VIDEO…

ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के बेटे मनोज सिंह की शादी में शामिल होने सभी गए थे। ज्यादातर मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं। चालक की हालत ज्यादा गंभीर है। मृतक ककनई के डांडा और कठौती गांव के हैं। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन क्षमता से अधिक सवारी होने से दुर्घटना की आशंका मानी जा रही है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close