Breaking news
Advertisement
क्राइमदेशपॉलिटिक्स

बड़ी खबर: चारा घोटाला मामलें में लालू यादव को 5 साल की सजा, 60 लाख का जुर्माना, सजा सुनते बिगड़ी तबियत…

चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले (डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपए की अवैध निकासी) में राजनेता सुप्रीमो लालू प्रसाद को पांच साल की सजा सुनाई गई है। यह चारा घोटाले का आखिरी और सबसे बड़ा मामला था। इतना ही नही लालू पर 60 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। इधर, सजा के ऐलान के पहले ही लालू यादव की तबीयत और बिगड़ गई। उनका ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल बढ़ गया। सुबह लालू यादव का ब्लड शुगर 160 पहुंच गया. दूसरी ओर उनका ब्लड प्रेशर 150/ 70 पहुंच गया है। लालू अभी रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं। डॉक्टर ने बताया की सजा की सुनवाई होने से पहले लालू यादव रात से ही काफी तनाव में थे। इस कारण उनका बीपी और ब्लड शुगर अनियंत्रित हुआ।

बता दें कि, इससे पहले चारा घोटाले के चार केस में लालू को सजा हो चुकी है। आज सोमवार की सजा के बाद लालू यादव के वकील का कहना है कि वे रांची स्थित सीबीआई की अदालत के इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देंगे, क्योंकि लालू पहले ही 36 महीने जेल में काट चुके हैं सजा की आधी अवधि पूरी हो गई है इसलिए लालू को हाईकोर्ट से जमानत मिलने की उम्मीद है।

आपको बता दें कि इस मामले में लालू यादव समेत 37 आरोपियों को बीते 15 फरवरी को दोषी करार दिया गया था। सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये सुनावई की गई जिसमे सजा सुनाई गई। डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद सहित 37 को सजा सुनाई गई है। इससे पहले 15 फरवरी को अदालत ने चारा घोटाला मामले में 75 अभियुक्तों को दोषी करार दिया था। उसी दिन 35 को तीन-तीन साल की सजा सुना दी थी। बाकी बचे 40 दोषियों में तीन कोर्ट नहीं पहुंचे थे। उसके खिलाफ अदालत ने वारंट जारी किया है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close