नए साल पर महंगाई से मिली राहत! LPG सिलेंडर हुआ सस्ता

नए साल पर एलपीजी ग्राहकों (LPG customers) के लिए एक राहत वाली खबर आई है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial LPG cylinder) की कीमतों में 102.50 रुपए की कटौती की है. नई कीमतें 1 जनवरी 2022 से प्रभावी होंगी.लेकिन घरेलू रसोई गैस की कीमतों में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है.
बता दें कि पिछले महीने 1 दिसंबर को 19 किलोग्राम वाली कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 103.50 रुपये प्रति सिलेंडर तक की बढ़ोतरी की गई थी. जिसमें अब फिर से कटौती की गई है.
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) के मुताबिक 1 जनवरी 2022 को दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 102.50 रुपये घटकर 1,998.5 रुपये हो गया है. मुंबई में 19 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर 102.50 रुपये घटकर 1,948.5 रुपये, कोलकाता में 101 रुपये घटकर 2,076 रुपये और चेन्नई में 103.50 रुपये सस्ता होकर 2,131 रुपये हो गया है.




