[t4b-ticker]
Advertisement
चुनावछत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबर

निकाय चुनाव में फर्जी वोटिंग को लेकर हुई मारपीट, पुलिस ने भांजी लाठी, मची अफरातफरी

भिलाई। छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों के 370 वार्डों में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक वोटिंग हुई। जिसमें 4 निगम समेत 15 निकायों में मतदान हुआ. बिरगांव,भिलाई, भिलाई-चरोदा और रिसाली नगर निगम के अलावा पांच नगर पालिका और नगर पंचायतों के साथ 385 वार्डों में उपचुनाव के लिए मतदान हुआ. सभी जगहों में बैलेट पेपर से मतदान हुआ. इस बीच कई मतदान केंद्रों में मतदान के बीच विवाद भी हुआ.

वहीं भिलाई के न्यूखुर्सीपार राधाकृष्ण मंदिर वार्ड-47 में चुनाव की अंतिम समय मे फर्जी वोटिंग को लेकर दो पक्ष आपस में भीड़ गए। जिसके कारण वहां का माहौल खराब हो गया।

वार्ड-47 राधाकृष्ण मंदिर के मतदाता पंडित जवाहर लाल नेहरू शासकीय स्कूल में वोट देने आ रहे थे। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो रहा था लेकिन चुनाव खत्म होने के ठीक 10 मिनट पहले फर्जी वोटिंग को लेकर हल्ला होने लगा. जहां भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक स्कूल परिसर में दाखिल हुए और महौल खराब हो गया। देखते ही देखते महौल इतना बिगड गया कि सूचना मिलते खुर्सीपार टीआई दल बल के साथ पहुंचे और सबको स्कूल परिसर से बाहर निकालने लगे तभी स्कूल परिसर के गेट पर समर्थक आपस मे भीड़ गए।

इस बीच महौल इतना खराब हो गया कि पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। भीड़ इतना बढ़ गया कि आरआई, दुर्ग कोतवाली टीआई भी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को हटाने के लिए सबको दौड़ाने लगे. भागने के चक्कर मे कई समर्थक गाड़ी पर गिरे, तो वहीं कई समर्थकों को मामूली चोटें आई.


Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close