
रायपुर- आज रायपुर समेत पूरे प्रदेश में भाजपा ने चक्काजाम किया है और इस चक्काजाम के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के निरंकुश तानाशाह सरकार को चेतावनी दे रही है कि केंद्र कई दिनों पहले वेट कम कर चुका है.लेकिन केंद्र सरकार के वेट कम करने के बाद भी आज तक छत्तीसगढ़ सरकार वेट कम नहीं की है इसलिए यह सांकेतिक चेतावनी है छत्तीसगढ़ सरकार को इसके बाद भी अगर वेट कम नहीं करेगी तो इससे भी ज्यादा आक्रामक रूप से भारतीय जनता पार्टी आंदोलन करेगी और जनता स्वयं सरकार का वेट कम कर देगी।
आज भाजपा द्वारा पेट्रोल-डीजल के टैक्स कम करने को लेकर घंटो चक्काजाम किया गया। इस दौरान भाजपा के नेता और कार्यकर्ता की बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आज जिला भाजपा द्वारा चक्काजाम कर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार जल्द पेट्रोल डीजल के वेट को कम नहीं करेगी तो भारतीय जनता पार्टी इसी तरह आंदोलन करेगी।
वही सांसद सुनील सोनी ने कहा सभी राज्यों ने प्रधानमंत्री जी के आवाहन पर वेट के टैक्स को कम किए हैं जनता को राहत दी है.हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने जो तीन कृषि बिल थे उसको वापस लिए हैं तो कम से कम धन्यवाद तो विपक्ष के नाते देना चाहिए। पूरे देश में छत्तीसगढ़ राज्य ही एकमात्र राज्य है जिन्होंने पेट्रोल और डीजल की रेट कम नहीं किए हैं. जनता त्रस्त है और भूपेश बघेल मस्त है और इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी आज सभी जिला मुख्यालयों में चक्काजाम कर रही है. इस सरकार को जगाने के लिए की जनता त्रस्त है और जनता को राहत देने का काम करें।
अपको बता दें पिछले दिनों केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल के दामों में गिरावट की गई थी। जिसके बाद भारत के कई राज्यों ने भी पेट्रोल डीजल के दामों में गिरावट कर दिया। इसके बाद भी छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल के दामों में गिरावट नहीं किया गया है। जिसके लिए प्रदेश भाजपा द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन कर पेट्रोल डीजल पर टैक्स कम करने की मांग की जा रही है.




