Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बड़ी खबरब्यूरोक्रेट्सब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG BREAKING: कलेक्टर कॉन्फ्रेंस खत्म, सीएम बघेल ने दिये कई आवश्यक निर्देश… बोले- शांति स्थापना से ही होगा विकास, कई एजेंडों पर हुई विस्तार से चर्चा…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कलेक्टरों की ली जा रही कॉन्फ्रेंस का समापन हुआ. मुख्यमंत्री बघेल ने मीडिया को बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में 23 एजेंडा शामिल किए गए थे और सभी प्रेषित प्रोग्राम के साथ-साथ जितनी भी शासकीय योजनाएं है उसकी समीक्षा की गई. जमीनी स्तर पर क्या-क्या काम हो रहे हैं, उसके बारे में बहुत विस्तार से चर्चा हुई. एक-एक जिले की जानकारी ली गई. चाहे वह फॉरेस्ट एक्ट, जल जीवन मिशन, स्वामी आत्मानंद हिंदी और अंग्रेजी माध्यम स्कूल की बात हो, नगरी प्रशासन, नरवा गरवा घुरवा बाड़ी की बात हो और जो रूरल इंडस्ट्रियल पार्क है, इसके साथ ही सारे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई और इसके साथ-साथ आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं.

कानून व्यवस्था में पुलिस के साथ- साथ कलेक्टर की भी जिम्मेदारी

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि जब तक शांति की स्थापना नहीं होगी तब तक आप विकास कार्य नहीं कर पाएंगे। तो सबसे ज्यादा जरूरी है कानून व्यवस्था बनाए रखना और हर स्थिति में यहां सौभाग्य पूर्ण वातावरण बने रहे। सीएम ने कहा आजकल जिस प्रकार से प्रायोजित तरीके से घटना को बढ़ा चढ़ाकर बताया जा रहा है और उस प्रकार से अविश्वास पैदा करने की जो कोशिश हो रही है. इसके लिए बहुत जरूरी है सचेत रहने की और इसमें पुलिस की भूमिका तो होती है उसके साथ साथ कलेक्टर की भी जिम्मेदारी होती है. कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भी अहम जिम्मेदारी होती है कानून व्यवस्था सबसे ऊपर है उसके बाद सारे निर्माण एजेंसियां हैं सारे विभाग हैं

इसके साथ ही सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि आने वाले समय में धान खरीदी की व्यवस्था, मिलिंग की व्यवस्था,पीडीएस सिस्टम के बारे में सब विषयों में चर्चा होगी।

देखिये सीएम भूपेश बघेल ने कॉन्फ्रेंस को लेकर क्या कहा-

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close