Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबररायपुर

धर्मांतरण के विरोध में कल भाजपा करेगी मुख्यमंत्री निवास का घेराव, बृजमोहन बोले- जो सरकार धर्म पर आक्रमण करने वाले को नहीं रोक… वह भगवा लहर को कैसे रोक पाएगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण मुद्दे को लेकर भाजपा लगातार प्रदर्शन कर रही है. इसके विरोध में कल भाजपा मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। राजधानी रायपुर के 16 मंडलों से वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रत्येक मंडलों से मुख्यमंत्री निवास घेरने के लिए सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पैदल मार्च निकालेंगे। इसके लिए आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि “कल धर्म की रक्षा का, देश की रक्षा का आंदोलन है । आंदोलन को किसी के रोके नहीं रुकना है। जो सरकार धर्म पर आक्रमण करने वाले को नहीं रोक सकती। वह भगवा लहर को कैसे रोक पाएगी।”

जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा हमारे कार्यकर्ता जो धर्मान्तरण का विरोध कर रहे थे उनके खिलाफ तो तुगलकी आदेश निकाल कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया ,लेकिन जो सीना ठोक के कहते है कि हम धर्मान्तरण करवा रहे थे करवाते हैं और करवाते रहेंगे एवं संविधान को जलाने की बात करने वाले लोगो के खिलाफ कोई कार्यवाही नही करती।
इसके साथ ही उन्होंने कहा हमारी दो मांगे है पहला की ऐसा कहने वालों पर त्वरित कानूनी कार्यवाही की जाए एवं दूसरी की हमारे कार्यकर्ताओ पर लागये गए बेबुनियाद प्रकरण को वापस लिया जाए।

भाजपा की इस बैठक में तय हुआ कि प्रत्येक मंडलों से दोपहर 2 बजे मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी व वरिष्ठ नेता की अगुवाई में 500 से अधिक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास घेरने निकलेंगे।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close