Breaking news
Advertisement
खेलबड़ी खबर

टोक्यो ओलंपिक पर कोरोना की एंट्री, खेल गांव में मिला कोरोना का पहला मामला, आयोजन पर खड़े हुए सवाल

टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक के पहले ही कोरोना की एंट्री हो गई है। इस बीच टोक्यो ओलंपिक आयोजनकर्ताओं ने पुष्टि की है कि खेल गांव परिसर में कोरोना संक्रमित का एक मामला सामने आया है। खेलों के महाकुंभ की शुरुआत 23 जुलाई से होनी है। खेल गांव में कोरोना का मामला आने पर ओलंपिक के आयोजन पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

हालांकि कोविड-19 वैश्वविक महामारी के देखते हुए टोक्यो में 6 हफ्ते का कोरोना आपातकाल लागू है। पिछले कुछ दिनों में अगर देखा जाए तो टोक्यो में कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।  ओलंपिक खेल गांव में यह कोरोना का मामला ऐसे समय में आया है जब खेलों की शुरुआत होने में 6 दिन बचे हैं।

जापान सरकार ने टोक्यो में कोरोना का असर ज्यादा न हो उसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए हैं। लेकिन इसके बावजूद राजधानी में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। जो चिंता विषय है। इसी हफ्ते टोक्यो में बीते छह महीने में सबसे ज्यादा कोरोना को मामले आए थे। इससे पहले कोरोना संक्रमण को देखते हुए कई देशों ने अपने एथलीटों को टोक्यो भेजने से इनकार कर दिया था।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close