छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का लोकार्पण, सोनिया व राहुल गांधी भी जुड़े

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत जी ने आज यहां नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवीन भवन के निर्माण के लिए बटन दबाकर शिलापट का अनावरण किया। बता दें कि नए भवन के लिए बजट को मंजूरी मिल गई है। साथ ही अब जल्द ही भवन निर्माण शुरू होने वाला है।
इस भूमिपूजन कार्यक्रम में नई दिल्ली से सांसद सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी और मोतीलाल वोरा वीडियो कांफ्रेसिंग से जुड़े। भूमि पूजन कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चैबे, विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, संसदीय सचिव, विधायक गण सहित अनेक जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित थे।
Advertisement




