Breaking news
Advertisement
खेलबड़ी खबर

इंग्‍लैंड ने जीता वर्ल्‍ड कप 2019, पहली बार बना क्रिकेट का विश्‍व विजेता वर्ल्‍ड चैंपियन इंग्‍लैंड

इंग्‍लैंड क्रिकेट का नया वर्ल्‍ड चैंपियन बन गया है. धड़कनें रोक देने वाले इस मुकाबले में आखिरी गेंद और फिर सुपर ओवर तक चले मुकाबले में दोनों टीमें बराबर रही लेकिन इंग्‍लैंड ने ज्‍यादा बाउंड्री लगाकर यह मुकाबला जीत लिया.

न्‍यूजीलैंड ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 241 रन का स्‍कोर बनाया. इसके जवाब में इंग्‍लैंड की टीम भी 241 रन ही बना सकी. इसके बाद सुपर ओवर में मुकाबला गया जहां पर भी दोनों टीमों ने 15-15 रन बनाए. इंग्‍लैंड ने पहली बार वर्ल्‍ड कप जीता है. यह पहली बार है जब वर्ल्‍ड कप का फाइनल टाई रहा है और सुपर ओवर तक गया है.

वह चौथी बार फाइनल में पहुंची था. न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के सामने 242 रनों की चुनौती रखी थी, लेकिन इंग्लैंड 50 ओवरों में 241 रनों पर ऑल आउट हो गई और मैच सुपर ओवर में गया. जहां इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के सामने 16 रनों की चुनौती रखी. सुपर ओवर में भी मैच टाई रहा और इंग्लैंड को ज्यादा बाउंड्रीज मारने के कारण विजेता घोषित किया गया.

इंग्लैंड के लिए इस मैच में सबसे ज्यादा रन बेन स्टोक्स ने बनाए. उन्होंने 98 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 84 रन बनाए. जोस बटलर ने 59 रन बनाए.

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close