पहले बॉल पर ही छक्का, नतीजों से गंभीर हुए गदगद

नतीजों से गदगद गंभीर का तंज, ‘ना लवली कवर ड्राइव चली, ना आतिशी बल्लेबाजी’
इतना ही नहीं गौतम गंभीर ने अपने ट्वीट में दिल्ली वालों को भी शुक्रिया अदा किया. उन्होंने लिखा कि मैं पूर्वी दिल्ली के लोगों का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं.
इतना ही नहीं गौतम गंभीर ने अपने ट्वीट में दिल्ली वालों को भी शुक्रिया अदा किया. उन्होंने लिखा कि मैं पूर्वी दिल्ली के लोगों का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं.
पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर को 6 लाख से अधिक वोट मिले हैं. यानी उन्हें करीब 54 फीसदी वोट प्राप्त हुए हैं. इस सीट पर दूसरे नंबर पर कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली और तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी की आतिशी रही हैं.
आपको बता दें कि गौतम गंभीर ने लोकसभा चुनाव शुरू होने से पहले ही बीजेपी ज्वाइन की थी. तभी से ही वह ट्विटर पर एक्टिव थे और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हमलावर थे. इतना ही नहीं, आतिशी की तरफ से गंभीर के खिलाफ फर्जी पर्चे बांटने का आरोप लगाया गया था. जिसपर आतिशी और गंभीर के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई थी.




