Bjp Meeting: स्मृति ईरानी के दौरे का दूसरा दिन आज,विधायक-सांसदों और मंत्रियों के साथ होगी मैराथन बैठक

प्रविंस मनहर/रायपुर – छत्तीसगढ़ में बीजेपी की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के दो दिवसीय प्रवास का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन भी बैठकों का दौर जारी रहेगा, जिसमें सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर जोर दिया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक,सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक प्रदेश के सभी बीजेपी विधायकों के साथ संगठनात्मक चर्चा और बैठक होगी। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक प्रदेश के सभी बीजेपी सांसदों के साथ बैठक की जाएगी।
वहीं,दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक राज्य मंत्रिमंडल के मंत्रियों के साथ विशेष बैठक प्रस्तावित है। इसके बाद दोपहर 3 बजे बीजेपी की कोर ग्रुप की बैठक होगी,जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। स्मृति ईरानी के इस दौरे को संगठनात्मक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। दो दिवसीय प्रवास के दौरान सरकार, संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच तालमेल मजबूत करने के साथ-साथ पार्टी की आगामी रणनीति पर भी चर्चा होने की संभावना है।




