Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CM Visit: CM साय आज रायपुर में रहेंगे व्यस्त,नवा रायपुर में भूमि पूजन और मंत्रालय में लेंगे अहम बैठक

प्रविंस मनहर/रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ से राजधानी रायपुर लौटेंगे। मुख्यमंत्री सुबह रायगढ़ से रायपुर के लिए रवाना होंगे और सुबह 10:30 बजे राजधानी पहुंचेंगे। रायपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री नवा रायपुर में यश फैन्स के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री मंत्रालय के लिए रवाना होंगे,जहां स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) और सीएम हेल्पलाइन को लेकर अहम बैठक करेंगे। इस बैठक में दोनों विषयों से जुड़े कार्यों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी।मंत्रालय में बैठक के बाद मुख्यमंत्री शाम 4 बजे हीरापुर के लिए रवाना होंगे। यहां वे श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी के सिविल लाइंस में आयोजित रास गरबा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सभी निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री सीएम हाउस के लिए रवाना होंगे।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close