CG Road Accident: दर्दनाक हादसा… विधायक के भाई समेत 3 ग्रामीणों की मौत, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर
मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों ग्रामीण सुबह टहलने निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस और डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।
विधायक पुन्नूलाल मोहले पहुंचे अस्पताल
CG Road Accident: हादसे में अधीन मोहले की मौत की खबर मिलने के बाद विधायक पुन्नूलाल मोहले अपने समर्थकों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद मृतकों के परिजनों और परिचितों में शोक का माहौल है। जरहागांव पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना में शामिल वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है।



