Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CM Visit:आज तीन जिलों के दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय,विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

प्रविंस मनहर/रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज प्रदेश के तीन जिलों के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का जांजगीर-चांपा, रायगढ़ और राजनांदगांव में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने का कार्यक्रम निर्धारित है। सुबह से देर रात तक मुख्यमंत्री अलग-अलग आयोजनों में शिरकत करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह रायपुर से रवाना होकर जांजगीर-चांपा पहुंचेंगे। इसके बाद वे रायगढ़ में आयोजित नुआखाई भेंटघाट एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के जरिए क्षेत्रीय संस्कृति और प्रतिभाओं के सम्मान से जुड़े आयोजन में मुख्यमंत्री की मौजूदगी रहेगी।

मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान तमनार में आयोजित कर्मा पूजा उत्सव में भी हिस्सा लेंगे। इसके बाद उनका कार्यक्रम राजनांदगांव में निर्धारित है जहां वे रात में स्पीकर हाउस और दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का यह दौरा विभिन्न जिलों में आयोजित सांस्कृतिक, सामाजिक और सम्मान समारोहों पर केंद्रित रहेगा। सभी कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री देर रात रायपुर लौटेंगे।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close