Raipur News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 61 गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामद, मोबाइल वापस पाकर खिले लोगों के चेहरे
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के नॉर्थ जोन पुलिस ने गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की पतासाजी करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस उपायुक्त दीपमाला कश्यप के नेतृत्व में तकनीकी माध्यमों और CEIR पोर्टल की सहायता से कुल 61 मोबाइल फोन रिकवर किए गए हैं, जिनमें से 50 मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए हैं। शेष मोबाइल फोन को उनके मालिकों तक पहुँचाने की प्रक्रिया जारी है।
इस कार्रवाई में थाना गुढ़ियारी से 10, थाना उरला से 20, थाना पंडरी से 4, थाना खमतराई से 20 और थाना खम्हारडीह से 7 मोबाइल रिकवर किए गए। मोबाइल वापस मिलने पर नागरिकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। किसी के लिए मोबाइल उसकी पहली कमाई से खरीदी गई चीज थी, तो किसी के लिए अपनों का दिया हुआ अनमोल उपहार। मोबाइल में सुरक्षित तस्वीरें, जरूरी संपर्क और यादें वापस मिलने से लोगों को आर्थिक राहत के साथ भावनात्मक सुकून भी मिला।
Raipur News: पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराएँ और भारत सरकार के आधिकारिक CEIR पोर्टल ceir.sancharsaathi.gov.इन पर आवेदन करें।नॉर्थ जोन पुलिस गुम एवं चोरी हुए मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों तक पहुँचाने के लिए लगातार प्रयासरत है।




