Raipur Marpit: मॉर्निंग वॉक पर निकले दो बुजुर्गों से लूटपाट, बदमाशों ने मारपीट कर तोड़ा हाथ, नकदी लूटकर फरार
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Marpit: मॉर्निंग वॉक से लौट रहे बुजुर्ग से मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले विधि से संघर्षरत बालक को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है, जहां 12 अक्टूबर को कमलेश कुमार शर्मा अपने मित्र के साथ मॉर्निंग वॉक से लौट रहे थे।
बताया गया कि, लौटते वक्त किड्ज स्कूल के पास आरोपी ने पहले एटीएम में मदद करने के बहाने उनसे संपर्क किया और फिर सुनसान जगह पर पीछे से धक्का देकर उनके मित्र को गिरा दिया। इसके बाद बुजुर्ग के साथ मारपीट कर उनकी जेब से 19 हजार 500 रुपये लूटकर मोटरसाइकिल से फरार हो गया। मारपीट में बुजुर्ग घायल हो गए, जबकि उनके मित्र का हाथ फ्रैक्चर हो गया। दोनों का अस्पताल में उपचार जारी है।
Raipur Marpit: मामले की गंभीरता को देखते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और सरस्वती नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में बालक ने लूट की वारदात स्वीकार की। पुलिस ने उसके कब्जे से 19 हजार 200 रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, कुल करीब 70 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।




