CG NEWS:आज जांजगीर-चांपा दौरे पर रहेंगे CM साय,शिवरीनारायण मंदिर में करेंगे दर्शन

प्रविंस मनहर/रायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री शिवरीनारायण मंदिर में भगवान के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही महानदी घाट पर आयोजित गंगा आरती में शामिल होंगे और शिवरीनारायण महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,दोपहर 12 बजे नवा रायपुर में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। इस दौरान विभागीय कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक मुख्यमंत्री कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे।
कार्यालयीन कार्यों के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम 4 बजे रायपुर से जांजगीर-चांपा के लिए रवाना होंगे। यहां शाम 5:30 बजे शिवरीनारायण मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन करेंगे। इसके बाद महानदी घाट पर आयोजित गंगा आरती में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शिवरीनारायण महोत्सव कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, महोत्सव में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री रात 8:30 बजे जांजगीर-चांपा से रायपुर के लिए रवाना होंगे।




