Advertisement
उत्तरप्रदेशक्राइमट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

UP Tripal Murder: नवरात्रि पर बही खून की नदियां, दो भाइयों समेत 3 की मौत, ट्रिपल मर्डर से दहल उठा इलाका

पीलीभीत। UP Tripal Murder:  उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के अमरिया कस्बे में रामलीला मेले की कमेटी के हिसाब-किताब को लेकर शुरू हुआ विवाद तिहरे हत्याकांड में बदल गया। सोमवार देर रात हुई गोलीबारी में तीन लोगों की जान चली गई। मृतकों में सगे भाई अंकित गुप्ता और मोहित गुप्ता के अलावा 15 वर्षीय कुणाल श्रीवास्तव शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, रामलीला कमेटी की बैठक में मेले की आय-व्यय का हिसाब देने और पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि इस दौरान मारपीट के साथ हथियारों से गोलीबारी की गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।

Board Exam 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षाएं, टाइम टेबल जारी

 

हिसाब देने की बात पर शुरू हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब 9:30 बजे रामलीला कमेटी की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में मेले के पुराने हिसाब-किताब को लेकर चर्चा हो रही थी। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतकों से जुड़ा पक्ष मेले की कमेटी में अध्यक्ष पद पर है और सोमवार को पुराने हिसाब का विवरण देना था। इसी मुद्दे पर विवाद बढ़ने की बात सामने आई है। हालांकि, पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद किस बिंदु पर हिंसक हुआ और गोलीबारी किसने शुरू की, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

दो की मौके पर मौत, तीसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

गोलीबारी में अंकित गुप्ता और 15 वर्षीय कुणाल श्रीवास्तव को गंभीर चोटें आईं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अंकित के भाई मोहित गुप्ता भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। एक ही घटना में तीन लोगों की मौत की खबर फैलते ही अमरिया कस्बे में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया और पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर सुरक्षा बढ़ा दी।

मुख्य आरोपी समेत तीन लोग हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सुकीर्ति माधव समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है, ताकि विवाद की पूरी वजह और गोलीबारी में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सके। पुलिस ने घटनास्थल से एक लाइसेंसी राइफल, एक अवैध हथियार और कुछ डंडे बरामद किए हैं। बरामद हथियारों की जांच की जा रही है।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

वारदात के बाद फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है। एसपी सुकीर्ति माधव के मुताबिक, शुरुआती जांच में रामलीला कमेटी से जुड़े विवाद की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।

Rahul Gandhi Viral Video: राहुल गांधी ने प्रेग्‍नेंट मह‍िला पत्रकार को मारा धक्‍का, लगाए बदसलूकी के आरोप, बीजेपी ने वीडियो शेयर कर उठाए सवाल

घटना के बाद इलाके में पुलिस तैनात

UP Tripal Murder:  तीन लोगों की हत्या के बाद अमरिया में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा न हो। फिलहाल पुलिस की जांच का केंद्र रामलीला मेले के पुराने हिसाब-किताब को लेकर हुआ विवाद, गोलीबारी की शुरुआत और प्रत्येक आरोपी की भूमिका है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद इतनी बड़ी वारदात में कैसे बदल गया।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close