CG NEWS:CM साय आज कई अहम बैठकों में होंगे शामिल,इंफ्रास्ट्रक्चर, स्पोर्ट्स और टूरिज्म मिशन पर होगा मंथन
प्रविंस मनहर/रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर, खेल और पर्यटन के विकास को लेकर अहम बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही पीएम सेतु योजना के क्रियान्वयन को लेकर एमओयू निष्पादन का कार्यक्रम भी होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 12 बजे इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन को लेकर बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे स्पोर्ट्स मिशन के संबंध में अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। इन बैठकों में संबंधित क्षेत्रों की योजनाओं और उनके क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। वहीं, दोपहर 3 बजे टूरिज्म मिशन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटन क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद शाम 4 बजे प्रधानमंत्री सेतु योजना के क्रियान्वयन के लिए एमओयू निष्पादन का कार्यक्रम निर्धारित है। मुख्यमंत्री की आज की इन गतिविधियों को प्रदेश में बुनियादी ढांचे, खेल और पर्यटन के विकास से जुड़े प्रयासों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




