Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG NEWS: दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन आज,भूपेश बघेल समेत 35 विधायक होंगे शामिल

प्रविंस मनहर/रायपुर- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के विधायक आज दिल्ली में आयोजित INDIA गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया के विरोध में विपक्षी दलों की ओर से यह प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 35 विधायक भी शामिल होने पहुंचे हुए हैं इसके अलावा प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। दिल्ली में होने वाले इस प्रदर्शन में INDIA गठबंधन के विभिन्न विपक्षी दलों के बड़े नेता भी शामिल होंगे। विपक्षी दल SIR की प्रक्रिया को लेकर विरोध जता रहे हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठा रहे हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की इस भागीदारी को प्रदेश कांग्रेस की ओर से विपक्षी गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होने के तौर पर देखा जा रहा है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close