Advertisement
उत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

UP Road Accident: फिर दिखा रफ्तार का कहर…ट्रक से जा भिड़ी तेर रफ्तार अर्टिगा कार, मौके पर ही तीन लोगों की मौत, 3 घायल

सुल्तानपुर। UP Road Accident:  उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में बुधवार तड़के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धनपतगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे एक अज्ञात ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Explainer Sukhdev Bhagat: बस्तर दौरे पर जाएंगे सुखदेव भगत, बाढ़- अधूरे विकास कार्य और बोधघाट के बहाने कांग्रेस का ‘मिशन बस्तर’, सरकार के सामने विपक्ष की नई चुनौती

माइलस्टोन 97.500 के पास हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि दुर्घटना पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन संख्या 97.500 के पास हुई। अर्टिगा कार में कुल छह लोग सवार थे और सभी लखनऊ से देवरिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे अज्ञात ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे यूपीडा के सुरक्षाकर्मियों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

यूपीडा के सुरक्षाकर्मियों ने घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए कुमारगंज स्थित अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान देवरिया निवासी 23 वर्षीय आनंद यादव और 22 वर्षीय राजू के अलावा पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के जमुनी निवासी 30 वर्षीय जयंतो शर्मा के रूप में हुई है।

लखनऊ में टेनिस खेलकर लौट रहे थे खिलाड़ी

घायल जयंतो शर्मा ने बताया कि कार में सवार सभी लोग पेशेवर टेनिस खिलाड़ी हैं। वे लखनऊ में टेनिस खेलने के बाद वापस देवरिया लौट रहे थे। उनके मुताबिक हादसे के वक्त सभी लोग नींद में थे और अचानक हुई टक्कर के कारण उन्हें घटना का पता तक नहीं चल सका। जयंतो के अनुसार कार में छह लोग मौजूद थे। इनमें 22 वर्षीय नित्या प्रजापति, 20 वर्षीय इरफान अंसारी और 24 वर्षीय अनिकेत भी शामिल थे। बताया गया है कि ये सभी देवरिया के रहने वाले थे।

CG Dhan Kharidi: धान खरीदी को लेकर किसानों को बड़ी राहत, सह-खातेदारों के पंजीयन की अनिवार्यता खत्म

अज्ञात ट्रक की तलाश में जुटी पुलिस

UP Road Accident: हादसे के बाद ट्रक मौके से निकल गया या नहीं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे कैमरों तथा अन्य माध्यमों से अज्ञात ट्रक की पहचान करने का प्रयास किया जा सकता है। प्रारंभिक जानकारी में तेज रफ्तार और चालक के नींद में होने की संभावना सामने आई है, हालांकि हादसे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद मृतकों के परिजनों को सूचना देने की कार्रवाई भी की जा रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लंबी दूरी की यात्रा के दौरान वाहन चालकों की सतर्कता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close