Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: बेखौफ हुए बदमाश.. DJ बंद कराने गए जवान से ही की मारपीट, अब पुलिस ने निकाला जुलूस

हिमांशु पटेल/  रायपुर। Raipur News: गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए चार फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गुंडा बदमाश भीम महानंद के साथ विजय ताण्डी, विशाल ताण्डी और दीपक ताण्डी शामिल हैं बताया जा रहा है कि गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस टीम डीजे बंद कराने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने आरोपियों को डीजे बंद करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की समझाइश दी, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद आरोपियों ने पुलिस टीम के साथ विवाद करते हुए हमला कर दिया।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मामले में सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Raipur News: गिरफ्तार आरोपी भीम महानंद सिविल लाइन थाना क्षेत्र का गुंडा बदमाश बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों का जुलूस भी निकाला।पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close