Shoaib Dhebar News: फरार आरोपी शोएब ढेबर पर पुलिस ने घोषित किया इनाम, सूचना देने वाले को मिलेंगे इतने हजार रुपए

रायपुर। Shoaib Dhebar News: लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में फरार चल रहे आरोपी शोएब ढेबर को लेकर रायपुर पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। तेलीबांधा थाना पुलिस ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ₹5,000 के इनाम की घोषणा की है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी शोएब ढेबर तेलीबांधा थाने के अपराध क्रमांक 403/2026 में फरार आरोपी है। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार फरार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी या उसकी गिरफ्तारी करवाने में मददगार सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹5,000 का इनाम देने की घोषणा की है।
सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
पुलिस की ओर से जारी इनाम उद्घोषणा के अनुसार, आरोपी शोएब ढेबर के संबंध में सटीक और विश्वसनीय जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। सूचना के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचकर उसकी गिरफ्तारी की कार्रवाई करेगी।
पुलिस उपायुक्त मध्य क्षेत्र तारकेश्वर पटेल ने फरार आरोपी के संबंध में इनाम उद्घोषणा जारी की है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि आरोपी के ठिकाने या गतिविधियों के संबंध में कोई जानकारी मिलती है, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
क्या है मामला?
Shoaib Dhebar News: पुलिस के अनुसार, शोएब ढेबर पर लॉरेंस बिश्नोई के नाम का इस्तेमाल कर 50 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का आरोप है। मामले में कार्रवाई के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। अब उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम घोषित किया है।





