छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
CG NEWS:भाजपा का सहयोग केंद्र आज से फिर शुरू,मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सुनेंगे कार्यकर्ताओं और आम जनता की समस्या

प्रविंस मनहर/रायपुर – रायपुर में भाजपा का सहयोग केंद्र आज से एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित सहयोग केंद्र में मंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता की समस्याएं भी सुनेंगे।आज तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सहयोग केंद्र में मौजूद रहेंगे। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता और आम नागरिक अपनी समस्याएं सीधे मंत्री के सामने रख सकेंगे। सहयोग केंद्र के माध्यम से लोगों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाने और उनके निराकरण की दिशा में पहल की जाएगी। भाजपा का यह सहयोग केंद्र कार्यकर्ताओं और आम जनता के लिए सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम माना जा रहा है।
Advertisement



