Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: बिना अनुुमति अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर गिरी गाज, गैरहाजिरी पर कटेगा वेतन, अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश.

रायपुर। Raipur News:  राजधानी रायपुर के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की अनुपस्थिति को लेकर विभागीय स्तर पर बड़ी लापरवाही सामने आई है। VSK रिपोर्ट के अनुसार, एक दिन की जांच में जिले के 701 शिक्षक बिना अनुमति अनुपस्थित पाए गए। वहीं गैर-शिक्षण कर्मचारियों की अनुपस्थिति का आंकड़ा भी काफी अधिक रहा।

Boiler Blast In Tirupati: फार्मा प्लांट में तेज धमाके के साथ फटा बॉयलर, हादसे में 4 लोगों की मौत, मची अफरा-तफरी

एक दिन में 8.52 फीसदी शिक्षक रहे गैरहाजिर

विभागीय रिपोर्ट के मुताबिक, निरीक्षण के दौरान रायपुर जिले में करीब 8.52 प्रतिशत शिक्षक अनुपस्थित मिले। इनमें बड़ी संख्या ऐसे शिक्षकों की बताई गई है, जिन्होंने अनुपस्थिति के लिए पहले से अनुमति नहीं ली थी। विभाग अब स्कूलों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन दर्ज हाजिरी और वास्तविक उपस्थिति का मिलान करने की व्यवस्था को सख्ती से लागू करने की तैयारी में है।

नॉन-टीचिंग स्टाफ की अनुपस्थिति भी ज्यादा

रिपोर्ट में शिक्षकों के साथ-साथ स्कूलों में कार्यरत गैर-शिक्षण कर्मचारियों की उपस्थिति पर भी सवाल उठे हैं। एक दिन के आंकड़ों के अनुसार, 20.39 फीसदी नॉन-टीचिंग स्टाफ अनुपस्थित मिला। इस मामले में अभनपुर क्षेत्र की स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक बताई गई है, जहां सबसे ज्यादा गैर-शिक्षक कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।

ऑनलाइन और वास्तविक हाजिरी का होगा मिलान

स्कूलों में उपस्थिति व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए अब ऑनलाइन दर्ज की गई हाजिरी का रोजाना वास्तविक उपस्थिति से मिलान किया जाएगा। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि ऑनलाइन सिस्टम में दर्ज उपस्थिति और स्कूल में मौजूद कर्मचारियों की संख्या में कोई अंतर तो नहीं है। इस प्रक्रिया के जरिए बिना अनुमति स्कूल से गायब रहने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों की पहचान करने में मदद मिलेगी।

बिना अनुमति गैरहाजिरी पर वेतन कटौती

विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नियमों के अनुसार ऐसी गैरहाजिरी की स्थिति में संबंधित कर्मचारी का वेतन काटने की कार्रवाई की जा सकती है। इसके अलावा लगातार या बिना अनुमति अनुपस्थित पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।

CG Road Accident: भीषण हादसा…पिकअप और ऑटो की जोरदार भिड़ंत, 3 महिलाओं की मौत, कई घायल

स्कूलों में अनुशासन पर विभाग का जोर

Raipur News:  VSK रिपोर्ट सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूलों में कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति को लेकर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। विभाग का जोर इस बात पर है कि शिक्षक और अन्य कर्मचारी निर्धारित समय पर स्कूल पहुंचें और अपनी जिम्मेदारियों का नियमित रूप से निर्वहन करें। अब रोजाना उपस्थिति की निगरानी और ऑनलाइन रिकॉर्ड के सत्यापन के जरिए अनुपस्थिति पर नजर रखी जाएगी। बिना अनुमति गैरहाजिरी मिलने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close