Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Murder News: 2 साल पुराने हत्याकांड का पर्दाफाश, एक सुराग जिसने पहुंचाया आरोपियों तक, वैज्ञानिक साक्ष्य से खुला राज

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Murder News: रायपुर में करीब दो साल पहले हुई महिला की हत्या का पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर खुलासा किया है। खमतराई थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खास बात ये है कि आरोपियों तक पहुंचने में मृतिका के नाखूनों से मिले DNA साक्ष्य ने अहम भूमिका निभाई।

CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 6 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, दिसंबर में कई तारीखों पर प्रभावित रहेगा परिचालन, चेक करें स्टेटस

मामला 21 अगस्त 2024 का है। ट्रांसपोर्ट नगर निवासी 40 वर्षीय लता साहू की हत्या हुई थी। जांच के दौरान पुलिस को मृतिका के नाखूनों में अज्ञात लोगों के Biological Traces मिले थे। पुलिस ने इन साक्ष्यों को सुरक्षित रखते हुए DNA प्रोफाइलिंग कराई। करीब दो साल बाद संदिग्धों के DNA सैंपल लिए गए और पुराने प्रोफाइल से मिलान कराया गया। जांच में तीनों का DNA मृतिका के नाखूनों से मिले साक्ष्यों से मैच होना सामने आया।

Raipur Police Transfer: ग्रामीण पुलिस में बड़ा फेरबदल, तीन थानों के प्रभारी बदले, यहां देखें लिस्ट

Raipur Murder News: पुलिस के मुताबिक, आरोपी मनहरण सारंग, राजेश पाल उर्फ चोटी और राजू मंडल उर्फ बंगाली घटना के दिन लता के घर पर शराब पी रहे थे। शराब खत्म होने के बाद विवाद हुआ। आरोप है कि राजू मंडल ने लता का गला दबाया, जबकि बाकी दोनों ने उसके हाथ-पैर पकड़े। मौत के बाद आरोपी नगदी, साड़ी और पायल लेकर फरार हो गए..वैज्ञानिक साक्ष्य और लगातार पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close