क्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
BIG BREAKING:रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी,पत्नी और दो बच्चों की हत्या,जाँच में जुटी पुलिस
प्रविंस मनहर/रायपुर – राजधानी रायपुर के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतकों में महिला और उसके दो बच्चे शामिल हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हत्या का आरोप महिला के पति पर लगा है। बताया जा रहा है कि वारदात को धारदार हथियार से अंजाम दिया गया। घटना के बाद आरोपी पति भी गंभीर रूप से घायल मिला,जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं, FSL की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वारदात के पीछे की वजह क्या है और घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
Advertisement




