Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG NEWS : हाथी का वीडियो बनाने पहुंचे लोग,अचानक आक्रामक हुआ दंतैल हाथी दौड़कर किया हमला

प्रविंस मनहर/रायपुर – कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल के केंदई रेंज में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब NH-130 पर अचानक दंतैल हाथी पहुंच गया।हाथी को सड़क के करीब देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कई लोग हाथी को देखने के साथ-साथ उसका वीडियो बनाने के लिए उसके काफी करीब पहुंच गए। लोगों के करीब आने से हाथी अचानक आक्रामक हो गया और भीड़ की ओर दौड़कर हमला करने की कोशिश की। हाथी को अपनी तरफ आता देख मौके पर भगदड़ मच गई। लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

वहीं, केंदई रेंज में हाथियों की मौजूदगी को लेकर वन विभाग भी अलर्ट मोड पर है। इलाके में करीब 32 हाथियों की मौजूदगी बताई जा रही है, जिसके चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाथियों के दल ने कापानवापारा और लालपुर इलाके में डेढ़ दर्जन से अधिक ग्रामीणों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। हाथियों के खेतों में पहुंचने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। वन अमला और हाथी मित्र दल लगातार सक्रिय है। हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और ग्रामीणों को हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की समझाइश दी जा रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close