Advertisement
अंबिकापुरछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Ambikapur News: जर्जर सड़कों को लेकर बवाल, मंत्री राजेश अग्रवाल के घर के बाहर कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

अंबिकापुर। Ambikapur News:  शहर की बदहाल सड़कों और जगह-जगह बने गड्ढों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं का आक्रोश एक बार फिर सामने आया है। सड़क सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी कैबिनेट मंत्री और अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के गांधी चौक स्थित निवास के बाहर पहुंच गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

Raipur News: छत्तीसगढ़ में Gen-Z पर सियासत तेज, 500 करोड़ के स्टार्टअप मिशन पर सरकार का दांव, कांग्रेस ने उठाए सवाल

मंत्री के निवास के बाहर नारेबाजी

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मंत्री के घर के बाहर बैठकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शहर के प्रमुख मार्गों की हालत लंबे समय से खराब है। कई सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।प्रदर्शनकारी सड़क मरम्मत और शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल से मुलाकात करना चाहते हैं।

पहले भी अलग-अलग तरीके से जताया था विरोध

सड़क की खराब स्थिति को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता इससे पहले भी कई बार अनोखे तरीके से विरोध दर्ज करा चुके हैं। प्रदर्शनकारियों ने ‘सरगुजा नाचे’ गाने के जरिए सड़क पर प्रदर्शन किया था। इसके अलावा गड्ढों में नहाकर भी सड़क की स्थिति पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया गया था।

लगातार प्रदर्शन के बाद भी सुधार नहीं होने का आरोप

सामाजिक कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कई बार विरोध प्रदर्शन और सड़क सुधार की मांग किए जाने के बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। इसी नाराजगी के चलते आज प्रदर्शनकारी मंत्री के निवास तक पहुंचे हैं। फिलहाल मंत्री के निवास के बाहर सामाजिक कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं और लगातार नारेबाजी कर रहे हैं।

Indore News: होटल के बंद कमरे में संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, व्यापारी के साथ पहुंची थी महिला, जांच में जुटी पुलिस

Ambikapur News: प्रदर्शनकारियों की मांग है कि अंबिकापुर की जर्जर सड़कों की तत्काल मरम्मत कराई जाए और उन्हें मंत्री राजेश अग्रवाल से मुलाकात का अवसर दिया जाए। प्रदर्शन को देखते हुए मंत्री के निवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है। अब देखना होगा कि प्रदर्शनकारियों की मांग पर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से क्या कदम उठाया जाता है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close