Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Sakti News: ग्रामीण विकास का बड़ा आयोजन, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे मुख्य अतिथि, 2 लाख परिवारों को मिलेगी पक्के घर की सौगात

सक्ती। Sakti News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जेठा में कल ग्रामीण विकास से जुड़ा बड़ा कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। आयोजन के दौरान ग्रामीण आवास, आजीविका, जल संरक्षण और पंचायतों के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की शुरुआत और लोकार्पण-भूमिपूजन किया जाएगा।

BJP Seva Sankalp Abhiyan: भाजपा का सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से, PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर होंगे कार्यक्रम

2 लाख परिवारों को पक्के घर की सौगात

कार्यक्रम के दौरान करीब 2 लाख परिवारों के पक्के मकानों का गृह प्रवेश कराया जाएगा। इसके साथ ही आवास योजना में पारदर्शिता और सत्यापन प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए AI आधारित जियो-टैग सत्यापन प्रणाली की शुरुआत भी की जाएगी। इस तकनीक के जरिए आवास निर्माण से जुड़ी जानकारी का डिजिटल तरीके से सत्यापन किया जा सकेगा, जिससे योजना के क्रियान्वयन और निगरानी को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

नदियों और जलधाराओं के लिए ‘धार अपार अभियान’

ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण और प्राकृतिक जलस्रोतों के पुनर्जीवन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘धार अपार अभियान’ शुरू किया जाएगा। अभियान के तहत नदियों, छोटी जलधाराओं और अन्य जलस्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन पर जोर दिया जाएगा।

270 नए इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर होंगे शुरू

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में भी कार्यक्रम में महत्वपूर्ण पहल की जाएगी। इसके तहत 270 नए इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर शुरू किए जाएंगे। इन क्लस्टरों के जरिए खेती से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों को एकीकृत कर ग्रामीण आजीविका के नए अवसर तैयार करने पर जोर रहेगा।

लखपति दीदी और ड्रोन दीदी होंगी सम्मानित

कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाली महिलाओं और अन्य प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया जाएगा। लखपति दीदी, ड्रोन दीदी और रानी मिस्त्री को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मान मिलेगा। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाली 5 ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

122 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

जेठा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 122 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 39 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा। इन परियोजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी बारिश की रफ्तार, आज कई इलाकों में झमाझम बारिश के आसार

मंत्री, सांसद और विधायक भी रहेंगे मौजूद

Sakti News: कार्यक्रम में केंद्रीय और राज्य स्तर के मंत्री, सांसद, विधायक समेत बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को ग्रामीण विकास, आवास, जल संरक्षण और आजीविका के क्षेत्र में नई पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close