BJP Seva Sankalp Abhiyan: भाजपा का सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से, PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर होंगे कार्यक्रम

रायपुर। BJP Seva Sankalp Abhiyan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में सेवा संकल्प अभियान शुरू किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में भी 17 सितंबर से अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी बारिश की रफ्तार, आज कई इलाकों में झमाझम बारिश के आसार
वडनगर से काशी तक निकलेगी यात्रा
अभियान के तहत वडनगर से काशी तक यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा को दो प्रमुख हिस्सों में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए कुल 10 टोलियां बनाई जाएंगी और प्रत्येक टोली में करीब 50 युवा शामिल होंगे। यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की उपलब्धियों और जनसेवा से जुड़े कार्यों को लोगों तक पहुंचाने के साथ युवाओं को पार्टी के कार्यक्रमों से जोड़ना बताया गया है।
छत्तीसगढ़ के 18 जिलों से गुजरेगी यात्रा
भाजपा की यह यात्रा छत्तीसगढ़ के 18 जिलों से होकर गुजरेगी। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और आम लोगों से संवाद किया जाएगा।
बस्तर में लोगों से संवाद करेगी भाजपा
BJP Seva Sankalp Abhiyan: यात्रा के दौरान बस्तर क्षेत्र पर विशेष फोकस रहेगा। भाजपा की टीमें बस्तर के लोगों के बीच पहुंचकर संवाद करेंगी। इस दौरान क्षेत्र में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी है। बस्तर में यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों, युवाओं और विभिन्न वर्गों से संपर्क कर उनके मुद्दों और अपेक्षाओं को जानने का प्रयास भी किया जाएगा। भाजपा के इस अभियान को संगठनात्मक गतिविधियों के साथ जनसंपर्क बढ़ाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।



