Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CRCS-Sahara Refund Portal: सहारा निवेशकों के लिए राहत, CRCS-सहारा रिफंड पोर्टल फिर शुरू, इस दिन तक कर सकेंगे दावा

रायपुर। CRCS-Sahara Refund Portal: सहारा समूह की सहकारी समितियों में फंसे निवेशकों के लिए राहत की खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने CRCS-सहारा रिफंड पोर्टल को दोबारा शुरू कर दिया है। इसके साथ ही पात्र निवेशकों के लिए रिफंड का दावा करने की समय-सीमा बढ़ाकर 31 दिसंबर 2026 कर दी गई है।

Swine Flu In CG: छत्तीसगढ़ में बढ़ा स्वाइन फ्लू का प्रकोप, 24 घंटे में मिले 39 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता

पात्र निवेशकों को दोबारा दावा करने का मौका

पोर्टल के दोबारा सक्रिय होने के बाद ऐसे निवेशक, जो रिफंड के लिए पात्र हैं लेकिन अब तक दावा नहीं कर पाए हैं, नए सिरे से अपना आवेदन जमा कर सकेंगे। इसके अलावा जिन आवेदनों में किसी तरह की कमी या खामी पाई गई थी, उन्हें भी सुधार कर दोबारा जमा करने का अवसर मिलेगा।

छत्तीसगढ़ के लाखों निवेशकों का पैसा अटका

छत्तीसगढ़ में भी बड़ी संख्या में सहारा निवेशकों का पैसा अब तक वापस नहीं मिल पाया है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के करीब 70 लाख लोगों की लगभग 15 हजार करोड़ रुपये की राशि अटकी हुई है। ऐसे में रिफंड पोर्टल के दोबारा शुरू होने से लंबित दावों वाले निवेशकों को बड़ी उम्मीद जगी है।

India Industrial Fair-2026: 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 का आयोजन, रायपुर में सजेगा उद्योगों का महाकुंभ, देशभर के उद्योगपति पहुंचेंगे राजधानी

31 दिसंबर तक करना होगा रिफंड दावा

CRCS-Sahara Refund Portal: सरकार की ओर से बढ़ाई गई समय-सीमा के तहत पात्र निवेशक 31 दिसंबर 2026 तक रिफंड के लिए आवेदन कर सकेंगे। जिन निवेशकों के पुराने आवेदन दस्तावेजों या अन्य कमियों के कारण आगे नहीं बढ़ पाए थे, उन्हें भी जरूरी सुधार के बाद दोबारा दावा प्रस्तुत करने का मौका दिया गया है। पोर्टल के दोबारा शुरू होने के बाद अब निवेशकों की नजर रिफंड प्रक्रिया पर है। पात्र दावों के सत्यापन के बाद नियमों के अनुसार भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close