Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

India Industrial Fair-2026: 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 का आयोजन, रायपुर में सजेगा उद्योगों का महाकुंभ, देशभर के उद्योगपति पहुंचेंगे राजधानी

रायपुर। India Industrial Fair-2026:  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उद्योग, निवेश और रोजगार से जुड़ा बड़ा आयोजन होने जा रहा है। 18 से 20 सितंबर 2026तक साइंस कॉलेज ओपन ग्राउंड में 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस औद्योगिक मेले में देशभर से उद्योगपति, उद्यमी, निवेशक और खरीदारों के पहुंचने की उम्मीद है।

Tehsildar Transfer: राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले

MSME और स्टार्टअप को मिलेगा बड़ा मंच

इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर में MSME, स्टार्टअप, निवेश, रोजगार और नवाचार को एक साझा मंच पर लाने की तैयारी है। मेले के जरिए उद्योगों को अपने उत्पाद, नई तकनीक और बिजनेस मॉडल प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। वहीं निवेशकों और संभावित खरीदारों के साथ सीधे संवाद के लिए भी मंच उपलब्ध कराया जाएगा।

निवेशकों और उद्योगपतियों से होगा सीधा संवाद

औद्योगिक मेले में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्यम अपने उत्पाद और तकनीकी समाधान प्रदर्शित करेंगे। इसके साथ ही निवेशकों, उद्योगपतियों और खरीदारों के साथ कारोबारी संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी। आयोजन का उद्देश्य प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ नए निवेश के अवसर तैयार करना भी है।

युवाओं के लिए रोजगार के अवसर

फेयर में युवाओं को उद्योगों से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। जॉब प्लेसमेंट से जुड़े अवसर उपलब्ध कराने की तैयारी है, ताकि रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को कंपनियों और उद्योग प्रतिनिधियों से सीधे जुड़ने का मौका मिल सके। इसके अलावा उद्योगों और विद्यार्थियों के बीच बेहतर तालमेल बनाने की भी योजना है। इससे छात्रों को उद्योगों की जरूरत, तकनीकी कौशल और रोजगार के बदलते अवसरों को करीब से समझने का अवसर मिलेगा।

CG NEWS :पोला पर्व पर CM विष्णुदेव साय का कई कार्यक्रम, दुर्ग-भिलाई में करेंगे पोला उत्सव में शिरकत

युवा उद्यमियों को बिजनेस आइडिया दिखाने का मौका

India Industrial Fair-2026: इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 में स्टार्टअप और युवा उद्यमियों के लिए भी विशेष अवसर रहेगा। वे अपने प्रोडक्ट, इनोवेशन और बिजनेस आइडिया को प्रदर्शित कर सकेंगे। इससे उन्हें संभावित निवेशकों, खरीदारों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के सामने अपने मॉडल को प्रस्तुत करने का मंच मिलेगा। तीन दिनों तक चलने वाला यह आयोजन छत्तीसगढ़ में उद्योग, निवेश, स्टार्टअप और रोजगार के नए अवसरों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के तौर पर देखा जा रहा है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close