Swine Flu In CG: छत्तीसगढ़ में बढ़ा स्वाइन फ्लू का प्रकोप, 24 घंटे में मिले 39 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता
रायपुर। Swine Flu In CG: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान स्वाइन फ्लू के 39 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। नए मामलों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
रायपुर में सबसे ज्यादा नए केस
प्रदेश में सामने आए नए मामलों में सबसे अधिक मरीज रायपुर से मिले हैं। राजधानी में एक दिन के भीतर 19 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं महासमुंद में 10 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा बिलासपुर में भी स्वाइन फ्लू के 3 नए मामलों की पुष्टि हुई है। अलग-अलग जिलों से मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से निगरानी और उपचार व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा है।
Tehsildar Transfer: राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले
प्रदेश में अब तक 344 मामले
Swine Flu In CG: स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में अब तक स्वाइन फ्लू के कुल 344 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से वर्तमान में 122 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। लगातार नए केस सामने आने के बीच स्वास्थ्य विभाग मरीजों की पहचान, उपचार और निगरानी पर फोकस कर रहा है। वहीं लोगों से स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने और संक्रमण से बचाव के जरूरी उपाय अपनाने की अपील की जा रही है।




