Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Crime News: राजधानी के इस इलाके में फंदे से लटकता मिला ऑटो चालक का शव, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। Raipur Crime News: राजधानी रायपुर के उरकुरा स्थित सीतला पारा इलाके में एक ऑटो चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 50 वर्षीय जोहर निषाद के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, जोहर निषाद ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसका शव झोपड़ी के अंदर बांस के सहारे गमछे से बने फंदे पर लटका हुआ मिला।

CG Cabinet Meeting: सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, साय कैबिनेट ने 38 से 45 साल करने को दी मंजूरी

मौके पर पहुंची खमतराई पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही खमतराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को फंदे से नीचे उतारा और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस की ओर से मामले में पंचनामा और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया भी की जा रही है, ताकि मौत की परिस्थितियों की स्पष्ट जानकारी मिल सके।

CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की बैठक खत्म, कौशल विकास, निर्यात प्रोत्साहन नीति समेत इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर लगी मुहर

Raipur Crime News: मृतक जोहर निषाद ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण सामने नहीं आया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस मामले को हर पहलू से जांच रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close