[t4b-ticker]
Advertisement
crimeट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Crime News: हत्या की खौफनाक वारदात.. फ्रिज में मिला महिला का कटा हुआ सिर, नजारा देख पुलिस के उड़े होश

गुवाहाटी। Crime News:  असम के गुवाहाटी में एक दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है। हाटीगांव इलाके के बसिष्ठपुर बाइलेन में एक 25 वर्षीय महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान रिया तालुकदार, निवासी नूनमती, के तौर पर हुई है। पुलिस को आशंका है कि इस वारदात में महिला के पति रामानुजन गोस्वामी की भूमिका हो सकती है। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है और मामले की जांच कई एंगल से आगे बढ़ाई जा रही है।

Delhi Building Collapse: दिल्ली बिल्डिंग हादसा… मलबे में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, मौत का आंकड़ा 7 पहुंचा

घर से दुर्गंध आने पर खुला मामला

बताया जा रहा है कि रिया फैंसी बाजार के एसी मार्केट स्थित एक बुटीक में काम करती थी। उसके माता-पिता का पहले ही मौत हो चुका था और परिवार में उसका एक भाई बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, सोमवार को रिया और उसके पति के बीच किसी मुद्दे को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद पति रात करीब 8 बजे घर से बाहर चला गया। अगले दिन पड़ोसियों को घर से तेज दुर्गंध महसूस हुई। संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची और घर की तलाशी ली, तो अंदर का दृश्य देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए।

हत्या के बाद शव के साथ की गई क्रूरता

पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या बेहद निर्मम तरीके से की गई थी। जांच में सामने आया कि महिला का सिर धड़ से अलग किया गया था और कथित तौर पर उसे काले पॉलीथीन बैग में रखकर फ्रिज में छिपाया गया था। जांच के दौरान महिला की उंगलियां काटे जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या के बाद शव के साथ इतनी क्रूरता क्यों की गई और वारदात को किस तरह अंजाम दिया गया।

पति की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस का शुरुआती अनुमान है कि हत्या शव मिलने से करीब 24 से 48 घंटे पहले की गई होगी। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह अभी सामने नहीं आई है। जांच एजेंसियां पति की भूमिका सहित घटनाक्रम से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही हैं। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सोमवार को हुए विवाद और उसके बाद हुई हत्या के बीच क्या संबंध है।

Youth Innovation Conclave: छत्तीसगढ़ में होगा यूथ इनोवेशन व एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव, एक हजार से ज्यादा युवा शामिल होंगे

पोस्टमार्टम से सामने आएंगे अहम तथ्य

Crime News: महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण और वारदात से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्यों की पुष्टि होने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस संदिग्ध पति की तलाश में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही हत्या की पूरी वजह और घटना की कड़ियां स्पष्ट हो पाएंगी।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close