Ambikapur Crime News: कलयुगी बेटे की खौफनाक करतूत, माता-पिता की हत्या कर बोरे में भरे शव और फिर…जानें मामला
अंबिकापुर। Ambikapur Crime News: सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के सपड़ा गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवक पर अपने ही माता-पिता की कथित तौर पर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
कुल्हाड़ी से हत्या का आरोप
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवक ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से अपने माता-पिता पर हमला किया, जिसमें दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान हीराधार यादव और गुलाबी यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी ने दोनों शवों को कथित तौर पर बोरियों में पैक कर ठिकाने लगाने की तैयारी की थी। इसी दौरान मृतक दंपति का दूसरा बेटा मौके पर पहुंच गया। उसे देखकर आरोपी वहां से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलने के बाद धौरपुर थाना पुलिस तत्काल सपड़ा गांव पहुंची। पुलिस टीम ने मौके से दोनों शवों को बरामद किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ वारदात से जुड़े साक्ष्यों को जुटाना शुरू कर दिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया भी की जा रही है।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Ambikapur Crime News: फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। हत्या के पीछे की वजह क्या थी, इसको लेकर भी जांच की जा रही है। पुलिस पारिवारिक विवाद समेत अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है।पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही वारदात की पूरी वजह और घटनाक्रम स्पष्ट हो सकेगा। मामले में आगे की जांच जारी है।



