CG NEWS:आदिवासी दिवस पर कार्यक्रम नहीं होने पर पूर्व मंत्री का तीखा बयान,बोले- आदिवासियों से पाकिस्तान जैसा सलूक
प्रविंस मनहर/रायपुर – विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाने को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने सरकार और बीजेपी नेताओं पर तीखा हमला बोला है। अमरजीत भगत ने आदिवासियों के मुद्दे को लेकर बीजेपी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में आने से पहले तक आदिवासियों के प्रति प्रेम दिखाया जाता था, लेकिन अब आदिवासी समाज के कार्यक्रमों को लेकर अलग रवैया अपनाया जा रहा है।
अमरजीत भगत ने कहा कि “गुह खाए, गुलगुला से परहेज” वाली स्थिति है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन के संरक्षण में आदिवासी समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ऐसे में यदि आदिवासी समाज का कोई व्यक्ति एक दिन नाच-गा रहा है और अपनी संस्कृति का उत्सव मना रहा है, तो इसे देखने में भी परेशानी क्यों हो रही है? पूर्व मंत्री ने सवाल उठाते हुए कहा कि यह कैसा राष्ट्रीय प्रेम है? उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासियों के साथ पाकिस्तान जैसा सलूक किया जा रहा है।




