CG BREAKING:रायपुर नगर निगम के महिला जोन कमिश्नर ने कांग्रेस पार्षद पर लगाए गाली-गलौच के आरोप

प्रविंस मनहर/रायपुर – रायपुर नगर निगम के जोन-08 की कमिश्नर राजेश्वरी पटेल ने कांग्रेस पार्षद संदीप साहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला अधिकारी का आरोप है कि पार्षद ने उनके साथ गाली-गलौच और अभद्र व्यवहार किया। मिली जानकारी के मुताबिक, जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल ने मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराते हुए पार्षद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आरोप सामने आने के बाद नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच भी चर्चा तेज हो गई है।
महिला जोन कमिश्नर का कहना है कि जनप्रतिनिधि द्वारा अधिकारी के साथ इस तरह का व्यवहार प्रशासनिक व्यवस्था और कार्यस्थल की गरिमा के खिलाफ है। उन्होंने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं,इस पूरे मामले में खबर लिखे जाने तक कांग्रेस पार्षद संदीप साहू का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। ऐसे में आरोपों की पूरी तस्वीर दोनों पक्षों का पक्ष सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगी।




